Search

 
 
 

कोडरमा : 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

 
Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बच्ची के पिता ने इस संबंध में तिलैया थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि 4 फरवरी को दिन के 12 बजे उनकी 8 साल की बेटी को गुमो के बडकीगली वार्ड नंबर 21 निवासी 45 साल के गोविंद सिंह ने अपने घर में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद वह बच्ची के साथ गलत करने का प्रयास करने लगा. बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और बच्ची को गोविंद से छुड़ाया. पीड़ित बच्ची के पिता ने आगे बताया कि जब इस घटना की सूचना तिलैया थाना को दी तो आरोपी और उसके घरवालों ने उनके साथ मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी दी. इधर पुलिस ने आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : सचिन">https://lagatar.in/the-pair-of-sachin-and-saharan-turned-the-tables-team-india-reached-the-final-of-the-under-19-world-cup-for-the-5th-consecutive-time/">सचिन

और सहारन की जोड़ी ने पलटी बाजी, टीम इंडिया लगातार 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही