Search

 
 
 

कोडरमा : घर में घुस कर चोरी का प्रयास, दो महिला गिरफ्तार

 
Koderma :   शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं. कुछ महिलाएं भी चोरी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दे रही हैं. रविवार को सदर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर में एक महिला टीचर के घर में दो महिला पानी पीने के बहाने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने जा रही थी लेकिन दोनों को पकड़ लिया गया. स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-farmer-shot-dead-in-muzaffarpur/">बिहार

: घर के बाहर सोए किसान की गोली मारकर हत्या

खाना और पानी मांगने के बहाने चोरी का किया प्रयास

पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार करके कोडरमा थाना ले गयी, जहां दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. वहीं टीचर रेखा कुमारी ने बताया कि दोनों महिलाएं रविवार को खाना और पानी मांगने के बहाने अंदर घुस गयीं और छत पर स्थित कमरे में जाकर गोदरेज से पैसा चुराने लगी. जिसके बाद किसी तरह धर पकड़ कर अंदर ही दोनों को बंद कर दिया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंकर कर दोनों महिलाओं को थाना ले आयी, जहां दोनों से पूछताछ चल रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही