Search

 
 
 

कोडरमा : ‘आजा नचले’ नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन, बच्चों ने दिखाया दमखम

 
Koderma:  सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कोडरमा बाजार के द्वारा 22 अक्टूबर को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए दुर्गा मंडप परिसर में प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया गया. ऑडिशन में लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. अंतिम चरण के लिए सब जूनियर श्रेणी में तन्वी, आद्या, गुंजन, वर्षा, आरूही, दिव्यांशी, आरुषि कामाक्षी, वैष्णवी, फलक, काशवी, ऐशना, शेफाली और सीनियर श्रेणी में कुंदन कुमार, शिवम्, सुहानी, नमन, मनीष, रंजीत, अदिति चयनित हुए हैं. ये सभी 22 अक्टूबर को दुर्गा मंडप में होने वाली नृत्य प्रतियोगिता ``आजा नचले के भव्य समापन पर अपनी प्रस्तुति देंगे. विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल, नकद पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे. इसे भी पढ़ें :Ola,">https://lagatar.in/those-traveling-with-ola-and-uber-should-be-careful-if-the-driver-agrees-to-this-then-they-may-get-into-trouble/">Ola,

Uber से करते हैं राइड, तो हो जायें सावधान, छोटी-सी गलती आप पर पड़ सकती है भारी

निर्णायक मंडली में ये थे शामिल

निर्णायक मंडली में नृत्य शिक्षक साहिल कुमार, राहुल राज, विनोद कुमार उपस्थित थे. वहीं पूजा समिति के सचिव अजय पांडेय ने बताया कि इस शो के आयोजन का मुख्य ध्येय कोडरमा के उभरते कलाकारों को आगे बढ़ाना है. इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव, सह सचिव राजा सिंह, राजू विश्वकर्मा, प्रवीण पांडेय,अनु सिंह, सूरज सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सह लेखापाल जयप्रकाश राम, अभिषेक सिंह, पूजा व्यवस्थापक रोहित पांडेय (अधिवक्ता), रौशन सिंह, सहर्ष राज, गणेश राम और बादल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-treated-in-tata-motors-hospital-dies-management-accused-of-negligence/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाजरत महिला की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही