Search

 
 
 

कोडरमा :   माँ भगवती का जागरण, किन्नर समाज करेगा आयोजन

 
Koderma  :   हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दशहरा के मौके पर किन्नर समाज के द्वारा भी मां भगवती का जागरण आयोजित किया जा रहा है. किन्नर समाज झुमरी तिलैया में 3 वर्ष पहले से जागरण के लिए जगह की तलाश कर रहा था लेकिन संकोच की वजह से ये लोग किसी से बात नहीं कर पा रहे थे ऐसे में इस बार इनकी बात बेलाटांड़ दुर्गा मंडप स्थित कला मंदिर के दुर्गा पूजा समिति से हुआ, जिसके बाद इन लोगों ने दुर्गा पूजा के नवमी के भंडारे के साथ-साथ माता के जागरण का भी आयोजन करने का बीड़ा उठाया. इस आयोजन को दुर्गा पूजा के बाद 8 अक्टूबर को कला मंदिर बेलाटांड़ दुर्गा मंडप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोलकाता से आने वाले बंटी डांस ग्रुप एवं उनके कलाकारों द्वारा एक से एक झांकी की भी प्रस्तुति की जाएगी. ऐसा पहला मौका है कि किन्नर समाज के लोग समाज के साथ जुड़कर धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. इस आयोजन को लेकर किन्नर समाज की ओर से अंजली किन्नर ने बताया कि माता के जागरण के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों के बीच धर्म के प्रति आस्था बने साथ ही हम लोगों को भी समाज से जुड़ने का मौका मिले. हमालोग भी समाज का ही हिस्सा हैं हमारी भी चाहत है कि हमलोग समाज के साथ मिलकर हर तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें. ऐसे में हमलोगों को समाज की ओर से भी काफी उम्मीदें हैं. आगे भी जब भी मौका मिलेगा हमलोग सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/kiriburu-peoples-faith-is-associated-with-giri-rajeshwari-temple-huge-crowd-gathers-in-navratri/">कोडरमा

: नटखट प्ले स्कूल में डांडिया नाइट की धूम, रावण दहन का भी हुआ आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही