Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : अंधविश्वास दूर करने के लिए जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पहले सत्र में लक्ष्य गीत के साथ स्वयंसेवक वकील कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराए गए. जैसे कपाल भाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, ध्यान केंद्र, ॐ उच्चारण आदि. उन्होंने कहा कि हमे अपने दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए. इससे स्वस्थ रहेंगे. मौके पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने स्वयंसेवकों का उत्साह को बढ़ाया. इसे भी पढ़ें:कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-rjd-leader-sanjay-yadav-welcomed-said-will-contest-lok-sabha-elections-from-koderma-seat/">कोडरमा

: आरजेडी नेता संजय यादव का स्वागत, कहा- कोडरमा सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

नशा मुक्ति पर भी दिया गया जोर

गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंधविश्वास जैसी कुरुतियों से दूर होने के लिए जागरूक किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया है कि अंधविश्वास समाज के लिए अभिशाप है. स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए भी जागरूक किया. ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई. कार्यक्रम विवेकानंद समूह के स्वयंसेवक वकील महानंद, नंदलाल, पूजा, अंशिका, संजू, रवि, विकाश, विक्रम, भीम, सूरज प्रताप, पवन, महिमा, राहुल, राम, शबनम, मिताली,सोनू, प्रीति,पूजा,पूनम, निखत प्रवीन, महिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, श्वेता सिंह तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा एवम सुचित कुमार, रोहित कुमार के देख रेख में संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें:कोयला">https://lagatar.in/youth-dies-after-being-hit-by-coal-load-truck-road-jammed-for-5-hours-in-protest/">कोयला

लोड ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, विरोध में 5 घंटे सड़क जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही