Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Koderma: कोडरमा के इंदरवा पंचायत भवन में हैंड इन हैंड इंडिया की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर पंचायत की मुखिया उमा देवी, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के सीएचओ दुर्गा प्रसाद, योग प्रशिक्षक शरद अग्रवाल, हैंड इन हैंड इंडिया के सहायक परियोजना प्रबंधक तुलसी कुमार साव मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया उमा देवी ने कहा कि लोग आज कल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से लोगों में तरह तरह की बिमारियां देखने को मिलती हैं. स्वस्थ्य रहने के लिये उन्होंने लोगों से व्यायाम करने की अपील की. मौके पर मौजूद सीएचओ दुर्गा प्रसाद व योग प्रशिक्षक शरद अग्रवाल ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया. साथ ही लोगों को योग का महत्व बताया. हैंड इन हैंड के सहायक परियोजना प्रबंधक तुलसी कुमार साव ने बताया कि स्वस्थ्य को लेकर लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है. उन्होंने कोडरमा जिला अंतर्गत चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह में चल रहे लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन हॉस्पिटल व उसमे दी जा रही सेवाओं की जानकारी लोगों को दी. कार्यक्रम का संचालन तुलसी कुमार साव व धन्यवाद ज्ञापन तोपति सेन ने किया. कार्यक्रम में इन्दरवा पंचायत के वार्ड सदस्य रेणु पंडित सहित विभिन्न गांव से स्वयं सहायता समूह के सदस्य दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  नीतीश">https://lagatar.in/bjp-will-not-attend-nitishs-iftar-party/">नीतीश

की इफ्तार पार्टी में नहीं जाएंगे भाजपाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही