Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : आयुष बना आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय में 12वीं का टॉपर, श्रेष्ठ बना सेक्रेड हार्ट स्कूल का टॉपर

Koderma : जयनगर प्रखंड के आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ का सत्र 2022-23 के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय से 130 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. इनमें 121 विज्ञान संकाय, पांच वाणिज्य और चार कला संकाय में थे. विज्ञान संकाय में आयुष कुमार 92.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बना. वहीं दूसरे स्थान पर मान्या मोदी 91.8 तथा तीसरे स्थान पर अंशित कुमार बर्णवाल ने 89.8 प्रतिशत अंक लाया. विद्यालय से विद्यार्थियों ने 90 से अधिक तथा 22 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए. विद्यालय से 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 29 है, जबकि अन्य 60 प्रतिशत या उससे अधिक लाने वाले विद्यार्थी 44 हैं. विद्यालय के प्राचार्य पुनीत यादव ने यह परीक्षाफल शिक्षकों व विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administrative-action-against-illegal-mining-is-insufficient-dc-directs-to-increase-special-monitoring/">जमशेदपुर

: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई नाकाफी, डीसी ने दिया विशेष निगरानी बढ़ाने का निर्देश
दूसरी खबर

श्रेष्ठ बना सेक्रेड हार्ट स्कूल का टॉपर

Koderma : सीबीएससी बोर्ड 10वीं में सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरीतेलैया के शत-प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई है. इस बारे में विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बताया कि परीक्षा में 151 छात्र शामिल हुए थे. इनमें 22 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए. वहीं 27 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है. उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ कुमार 96.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बना. समृद्धि जायसवाल 95 प्रतिशत लाकर स्कूल की सेकंड टॉपर बनी. वहीं रिया कुमारी 94.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर, श्वेता सुमन 94.4 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही. पीयूष कुमार 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें तथा प्रिया श्रीवास्तव ओर सचिन कुमार ने 93 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया. अंग्रेजी में श्रेष्ठ कुमार, रिया कुमारी, माही पांडेय को 95 अंक, श्रेष्ठ कुमार को संस्कृत में 98, गणित में 100, श्वेता सुमन को साइंस में 98, समृद्धि जायसवाल को एसएससी में 98, प्रिया श्रीवास्तव को आईटी में 98, रिया कुमारी, माही पांडेय, समृद्धि बड़गवे और श्रेया सिन्हा को हिंदी में 95 अंक हासिल हुए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-those-who-fired-on-dhananjay-identified-three-in-custody/">जमशेदपुर

: धनंजय पर फायरिंग करने वालों की हुई पहचान, तीन हिरासत में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही