Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : आयुष्मान भारत जिला स्तरीय समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने पर जोर समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक में कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता, ओपीडी रजिस्ट्रेशन का पोर्टल पर डाटा संधारण समेत कई बिंदुओं पर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट की जानकारी ली. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से प्राप्त राशि और उससे व्यय राशि की भी जानकारी ली. अस्पतालों में दवाओं के स्टॉक कितने हैं, ये भी जाना. उन्होंने सदर अस्पताल में जेनरल सर्जरी व ज्ञानिक हेतु चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया. साथ ही सभी प्रकार के कार्यों का बेहतर तरीके से डाटा संधारण करने को कहा. इसे भी पढ़ें-लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-chhavi-ranjans-bail-in-ed-court-on-october-20-high-court-will-hear-the-petition-on-november-30/">लैंड

स्कैम : छवि रंजन की बेल पर ED कोर्ट में 20 अक्टूबर को सुनवाई, हाईकोर्ट 30 नवंबर को सुनेगा याचिका

डीसी ने डॉक्टर प्रतिनियुक्त करने को कहा

डीसी ने आयुष्मान भारत के तहत कार्यरत चिकित्सकों व कर्मियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया. डीसी ने भरोसा दिलाया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगी. दूसरी खबर

सड़क पर ही बाजार, परसाबाद रेलवे फाटक के पास घंटों लगा रहता है जाम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_78_17102023_1-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> परसाबाद में चलाया जायेगा अतिक्रमण मुक्त अभियान: सीओ Koderma : जयनगर प्रखंड के परसाबाद रेलवे फाटक के समीप आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे राहगीरों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. परसाबाद रेलवे फाटक के समीप जाम होने का मुख्य कारण परसाबाद बाज़ार में सड़क पर ही छोटे–बड़े वाहनों के खड़ा करने के साथ दुकान लगाना है. रेलवे फाटक बंद हो जाने के कारण भीड़भाड़ की स्थिति हो जाती है. वहीं सड़क पर वाहन खड़ा हो जाने से रेलवे फाटक के दोनों छोर पर लगभग एक किलोमीटर तक पूरी तरह जाम की स्थिति बनी रहती है. इसे भी पढ़ें-मनी">https://lagatar.in/undertrial-of-money-launderings-health-deteriorated-in-jail-died-in-rims/">मनी

लॉन्ड्रिंग के विचाराधीन बंदी की जेल में बिगड़ी तबीयत, रिम्स में मौत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_77_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

नवरात्रि में जाम की स्थिति और होगी गंभीर

वहीं नवरात्रि में स्थिति और गंभीर होगी. आस पास के गांव के लोग परसाबाद मुख्य बाज़ार खरीदारी के लिए आते जाते हैं. लेकिन वाहन जहां तहां खड़ा करते हैं जिससे लोगों को परेशानी होती है. वही दिन में बड़े ओवरलोड वाहनों के आवागमन भी जाम का एक मुख्य कारण बना रहता है. इसे लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पूजा के दौरान बड़े वाहनों की नोट एंट्री हो. वहीं सीओ ने कहा कि परसाबाद बाजार को जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना नही करना पड़े. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही