Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : डीसी से मिले बीएड प्रशिक्षु, छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने की शिकायत की

Advertisement
Advertisement
Koderma : छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने की शिकायत को लेकर बुधवार को सैकड़ो बीएड प्रशिक्षु उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. बीएड प्रशिक्षुओं ने बताया कि सत्र 21-22 से ही छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल रही है. इसके कारण हमलोगों की पढ़ाई में काफी परेशानी हो रही है. इस बाबत बीएड प्रशिक्षुओं ने बताया कि अगस्त महीने में भी अधिकारियों से हमलोगों ने गुहार लगाया थी, जिसके बाद हमलोगों को फंड नहीं होने का हवाला दिया गया. जब हमलोगों ने राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में पता लगाया तो जानकारी मिली कि कोडरमा से छात्रवृत्ति के लिए डिमांड ही नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-car-hits-truck-parked-on-roadside-two-seriously-injured/">चांडिल

: सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, दो गंभीर

कल्याण विभाग पर लापरवाही का आरोप

बहरहाल कल्याण विभाग की लापरवाही को लेकर अलग-अलग कॉलेज के बीएड प्रशिक्षु समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त से छात्रवृत्ति की राशि निर्गत करने की गुहार लगाई. इसे लेकर इन प्रशिक्षुओं ने लिखित आवेदन भी दिया. प्रशिक्षुओं ने बताया कि कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है, जबकि राज्य के दूसरे जिलों में छात्रवृत्ति की राशि निर्गत की जा चुकी है. छात्रवृत्ति की राशि के लिए वे लोग कार्यालय में भटक रहे हैं और अब तक आश्वासन के सिवा हमलोगों को कुछ भी नहीं मिला है. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bjp-calls-coordination-committee-of-india-alliance-of-opposition-parties-anti-hindu-coordination-committee/">

 भाजपा ने विरोधी दलों के INDIA गठबंधन की समन्वय समिति को हिंदू विरोधी समन्वय समिति कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही