Search

कोडरमा : बचपन प्ले स्कूल को मिला टार्च बियरर अवार्ड

Koderma: छठी फ्रेंचाइजी मेस्ट्रो अवार्ड में बचपन प्ले स्कूल, झुमरीतिलैया को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए टॉर्च बियरर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह एसके एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया था. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर को आमंत्रित किया गया था. बता दें कि मेस्ट्रो अवार्ड का आयोजन बचपन कॉरपोरेट ऑफिस के द्वारा प्रतिवर्ष भारतवर्ष में चल रहे 1200 से अधिक बचपन प्ले स्कूलों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. इस वर्ष पूरे भारतवर्ष से 500 से अधिक स्कूलों ने इस अवार्ड के लिए नामांकन किया था. बचपन प्ले स्कूल, झुमरी तिलैया को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें-यूपी">https://lagatar.in/up-suspected-youth-arrested-with-4-time-bombs-stf-and-ib-are-interrogating/">यूपी

: 4 टाइम बम के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, STF और IB कर रही पूछताछ

पिछले चार सालों से मिल रहा अवार्ड

पिछले 4 सालों से लगातार बचपन प्ले स्कूल, झुमरी तिलैया को यह अवार्ड उसके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है. स्कूल को मिले सम्मान के लिए निदेशक द्वय अविनाश सेठ व मनीष कपसिमे ने कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव का क्षण है. शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों को अच्छे संस्कार, हर जरूरी सुविधा, अनुभवी शिक्षिका व प्रधानाचार्या श्रीमती नीरजा के मार्गदर्शन के कारण ही यह संभव हो सका है. वहीं स्कूल के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सबके सहयोग से ही आज बचपन प्ले स्कूल सफलता की ऊँचाइयों को छू रहा है. संस्था के सीओओ तनिष्क सेठ ने इस अवार्ड को सभी सदस्यों के अथक एवं निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम बताया. वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य नीरजा ने अवार्ड मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल की सभी अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा संस्था में कार्यरत सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-jmm-took-out-nyaya-padyatra-for-the-second-day-attacked-modi-government/">कोडरमा

: दूसरे दिन भी झामुमो ने निकाली न्याय पदयात्रा, मोदी सरकार पर बोला हमला

बचपन प्ले स्कूल में दिया जाता है वास्तविक ज्ञान : नीरजा

प्रधानाचार्या ने कहा कि बचपन प्ले स्कूल हमेशा अपनी उत्कृष्टता, कड़ी मेहनत व बेहतरीन शिक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है. उन्होने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को केवल दिखावटी ज्ञान देना नहीं है बल्कि बच्चों को जीवन की जटिल परिस्थितियों का सामना करने योग्य बनाना है. यहाँ के बच्चे पढ़ाई व खेल के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में भी बेहद प्रतिभाशाली हैं. इसके कारण झुमरी तिलैया बचपन प्ले स्कूल में सबसे पहले सत्र 2019-20 में पूरे झारखंड में बेस्ट स्कूल, 2020-21 में कोरोना काल होते हुए भी मोस्ट एक्टिव स्कूल अवार्ड, 2021-22 में स्टार स्कूल अवार्ड, 2022-23 में लीडर विद अ हार्ट अवार्ड और इस वर्ष भी पूरे झारखंड में टार्च बियरर अवार्ड प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि कोडरमा बचपन स्कूल भविष्य में भी ऐसे पुरस्कारों के लिए प्रयत्नशील रहेगा. कार्यक्रम के दौरान बचपन स्कूल के सीईओ अजय गुप्ता, सीओओ त्रिजय गुप्ता, कंट्री हेड गिरिश मकवाना, चीफ फाइनेनसियल ऑफिसर एनके जैन, आरएंडडी की वाइस प्रेसिडेंट रोजी आहूजा, करिकुलम के वाइस प्रेसिडेंट उमा सूबरावेती, ऑपरेशनल के वाइस प्रेसिडेंट कृष्णा शर्मा मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp