Koderma : झुमरीतिलैया नगर परिषद अंतर्गत सफाई कार्य में जुटी एजेंसी केएमएसडब्लू की 5 गाड़ियों से बैटरी की चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार, बायपास रांची-पटना रोड स्थित केएसडब्लू के गैराज में सफाई गाड़ियां खड़ी थी. इसी मौके का फायदा चोरों ने उठाया और 5 सफाई गाड़ियों से बैटरी को चुरा कर ले गये. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक थाने में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है. त्यौहार के समय में सफाई गाड़ियों की बैटरी चोरी होने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर असर पड़ेगा. [wpse_comments_template]
कोडरमा : गैराज में खड़ी सफाई वाहनों से बैटरी की चोरी
Last Updated: Oct 06, 2022 12:00 AM (IST)