Search

 
 
 

कोडरमा : बस स्टैंड के लिए बीडीओ ने किया स्थल का निरीक्षण

 
Koderma : सतगांवां प्रखंड में शनिवार को बीडीओ बैद्यनाथ उरांव ने उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर शनिवार को बस स्टैंड के लिए 4 स्थल का निरीक्षण किए. वहीं बीडीओ ने बताया कि सतगावां में आम नागरिकों को या बस यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है साथ ही साथ सड़क जाम की स्थिति भी बहुत ज्यादा रहती है. बस स्टैंड के बनने से लोगों को निजात मिलेगा, काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी. बता दें कि सातगावां में एक भी सरकारी बस स्टैंड नहीं है जिसके कारण बस व टेंपो सड़क पर ही लगा दी जाती है जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. इधर जाम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सतगावां में भी बस स्टैंड के लिए स्थल का निरीक्षण कर एक स्थल कर प्रस्ताव भेजने के लिए बीडीओ को निर्देश दी गई. बस स्टैंड बनने से आम नागरिकों व यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा विशेषकर सड़क जाम से निजात मिलेगा और सड़क जाम की स्थिति दूर हो जाएगी. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-bike-driver-injured-in-police-vehicle-ran-away-leaving-young-man-in-agony/">हजारीबाग:

पुलिस वाहन से बाइक चालक घायल, युवक को तड़पता छोड़ भागा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही