Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : उपायुक्त की पहल से तिलैया डैम का हुआ सुंदरीकरण

Koderma :   जिले में पर्यटन के क्षेत्र में तिलैया डैम एक आकर्षण का केंद्र है. यहां दूर तक फैली नदी और पुल के नीचे बहता पानी. यह दृश्य देखने के लिए लोगों के कदम रुक जाते हैं. इस आकर्षक दृश्य का लुफ्त उठाने दूर-दूर से सैलानी प्रतिदिन आते हैं. उपायुक्त की पहल से तिलैया डैम को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए कई कार्य किए गए हैं, जहां पहले तिलैया डैम में पर्यटकों के लिए बैठने की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था या वहां के दीवारों का स्थिति, सीढ़ी की स्थिति समेत अन्य व्यवस्था सुद़ृढ नहीं थी, लेकिन उपायुक्त ने अपने पदस्थापना के बाद कोडरमा जिले के पर्यटक स्थलों की रूपरेखा बदलने का प्रयास किया है. नतीजन आज पर्यटकों की सुविधा के लिए तिलैया डैम में कई चीजों का निर्माण किया गया है ताकि यहां पर आने वाले सैलानियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो. इसे भी पढ़ें- पृथ्वी">https://lagatar.in/new-super-earth-planet-four-times-bigger-than-earth-found-claims-nasa/">पृथ्वी

से चार गुना बड़ा नया ‘सुपर अर्थ’ प्लानेट मिला, नासा का दावा

पहाड़ से पानी तक जाने के लिए सीढ़ी का निर्माण

तिलैया डैम में गेस्ट हाउस के लिए जाने वाले रास्ते में पहाड़ से पानी तक जाने के लिए  सीढ़ी का निर्माण किया गया है. इस रास्ते जाने पर पर्यटक प्राकृतिक दृश्य का नजारा देख सकेंगे साथ ही पानी की कलकलाती धारा की आवाज को महसूस करेंगे. इस रास्ते से प्राकृतिक का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. तिलैया डैम में घूमने आ रहे सैलानियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है. जगह जगह पर कुर्सी का निर्माण किया गया है, इसके साथ-साथ भारी बारिश व कड़ी धूप से बचने के लिए शेड का भी निर्माण किया गया है. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bhagwati-sangh-meeting-held-regarding-durga-puja-committee-reconstituted/">आदित्यपुर

: दुर्गा पूजा को लेकर भगवती संघ की बैठक आयोजित, कमेटी का हुआ पुनर्गठन https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/tilaya-2-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" />

नोका समिति एवं टिकट काउंटर की व्यवस्था

उपायुक्त के निर्देशानुसार तिलैया डैम में बेहतर नौकायान व्यवस्था हेतु अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में नौका समिति का गठन किया गया है जिसमें सचिव के रूप में अंचल अधिकारी चंदवारा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नोका संचालक के दो सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रखा गया है. समिति के द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट के साथ वोटिंग कराना, खराब मौसम होने पर वोट नहीं चलाना, ओवरलोड वोटिंग नहीं करना इत्यादि पर लगातार मॉनिटरिंग की जाती है. इसके अतिरिक्त पर्यटकों के लिए वोटिंग करने हेतु दो टिकट काउंटर की भी व्यवस्था की गई है. बता दें कि उपायुक्त कोडरमा की पहल से तिलैया डैम के सौंदर्यीकरण एवं सुंदरीकरण को लेकर वॉच टॉवर एवं ग्लास ब्रिज प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chapapur-colliery-workers-furious-over-deducting-underground-allowance/">धनबाद

: भूमिगत भत्ता काटे जाने पर भड़के चापापुर कोलियरी के मजदूर [wpse_comments_temp.ate]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही