Koderma : झारखंड बंगाली एसोसिएशन कोडरमा शाखा की बैठक रविंद्र भवन में आयोजित की गयी. बैठक में पहले कई कमेटी सदस्यों को कार्यकारिणी कमेटी में शामिल किया गया. वहीं सभी की सर्वसम्मति से डॉ ओमियो विश्वास को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया. डॉ विश्वास ने कहा कि वो हर व्यक्ति को साथ लेकर चलेंगे और समाज के कल्याणार्थ कार्य को आगे बढ़ायेंगे. इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Untitled-12-copy-5.jpg"
alt="" width="1200" height="1600" /> बता दें कि पूर्व के अध्यक्ष रहे उत्पल सामान्तो काफी दिनों से अस्वस्थ हैं. जिसको देखते हुए एसोसिएशन ने नये अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया. पूर्व अध्यक्ष उत्पल सामान्तो लगातार 8 वर्षों तक समाज के अध्यक्ष बने रहे. अपने कार्यकाल में सामान्तो ने समाज के हित में कई अच्छे फैसले लिये. इसमें दो मंजिला भवन का अतिरिक्त निर्माण से लेकर गरीबों के कल्याणार्थ कंबल वितरण, शादी ब्याह के लिए आर्थिक मदद जैसे कई कार्य शामिल हैं.
लगातार 8 वर्षों तक बने रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष
alt="" width="1200" height="1600" /> बता दें कि पूर्व के अध्यक्ष रहे उत्पल सामान्तो काफी दिनों से अस्वस्थ हैं. जिसको देखते हुए एसोसिएशन ने नये अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया. पूर्व अध्यक्ष उत्पल सामान्तो लगातार 8 वर्षों तक समाज के अध्यक्ष बने रहे. अपने कार्यकाल में सामान्तो ने समाज के हित में कई अच्छे फैसले लिये. इसमें दो मंजिला भवन का अतिरिक्त निर्माण से लेकर गरीबों के कल्याणार्थ कंबल वितरण, शादी ब्याह के लिए आर्थिक मदद जैसे कई कार्य शामिल हैं.
Leave a Comment