Search

 
 
 

कोडरमा : बंगाली एसोसिएशन ने रविंद्र भवन में की बैठक, डॉ ओमियो विश्वास बने अध्यक्ष

 
Koderma : झारखंड बंगाली एसोसिएशन कोडरमा शाखा की बैठक रविंद्र भवन में आयोजित की गयी. बैठक में पहले कई कमेटी सदस्यों को कार्यकारिणी कमेटी में शामिल किया गया. वहीं सभी की सर्वसम्मति से डॉ ओमियो विश्वास को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया. डॉ विश्वास ने कहा कि वो हर व्यक्ति को साथ लेकर चलेंगे और समाज के कल्याणार्थ कार्य को आगे बढ़ायेंगे. इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की.

लगातार 8 वर्षों तक बने रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Untitled-12-copy-5.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" /> बता दें कि पूर्व के अध्यक्ष रहे उत्पल सामान्तो काफी दिनों से अस्वस्थ हैं. जिसको देखते हुए एसोसिएशन ने नये अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया. पूर्व अध्यक्ष उत्पल सामान्तो लगातार 8 वर्षों तक समाज के अध्यक्ष बने रहे. अपने कार्यकाल में सामान्तो ने समाज के हित में कई अच्छे फैसले लिये. इसमें दो मंजिला भवन का अतिरिक्त निर्माण से लेकर गरीबों के कल्याणार्थ कंबल वितरण, शादी ब्याह के लिए आर्थिक मदद जैसे कई कार्य शामिल हैं.

5 नवंबर को एसोसिएशन मनायेगा विजय सम्मेलन

वहीं आगामी 5 नवंबर को विजय सम्मेलन मनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा मैट्रिक, इंटर और जेपीएससी में सफल हुए समाज के बच्चों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक के अंत में एसोसिएशन के सदस्य रहे अचिंतो राय चौधरी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया. बैठक में सचिव उत्तम चटर्जी, कोषाध्यक्ष आलोक सरकार, पूर्व सचिव प्रदीप साहा, उत्तम दास पाल, रवींद्र चंद्र दास, सुधन्य घोष, विमल चटर्जी, सेवा निवृत शिक्षक सुनील देवनाथ, अनूप सरकार काल्टू, अरूप मित्रा, सपन दे, सुधीर नंदी,कमल दत्ता, भ्रमर राय, निमाई दास, तन्मय बनर्जी समेत कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही