Markacho (Koderma) : नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना महेशपूर मार्ग स्थित रायडीह गांव के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह निवासी रंजीत मेहता (23वर्षीय) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत मेहता बाइक से मसमोहना से अपने घर बेहराडीह जा रहा था. इसी क्रम में रायडीह के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. जिससे बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. लोगों ने नवलशाही पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]
कोडरमा : अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरायी, चालक की मौत
Last Updated: Jan 27, 2024 12:00 AM (IST)