Search

 
 
 

कोडरमा : दुर्गा पूजा के दौरान बाइक चोर गिरोह सक्रिय, दो बाइक चोरी

 
Koderma : दुर्गा पूजा त्यौहार में एक तरफ जहां कोडरमा जिला प्रशासन ने झुमरीतिलैया शहर में पूजा पंडालों के अलावे चौक-चौराहों में जगह-जगह पुलिस बल की विशेष तैनाती की है तो वहीं दूसरी मोटरसाइकिल चोर गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गये हैं. रविवार की रात तिलैया थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई, जिसको लेकर चंदवारा निवासी रंजीत कुमार सोनी तिलैया थाना में आवेदन दिया है. रंजीत कुमार सोनी ने बताया कि दुकान में काम करते हैं. मोटरसाइकिल संख्या जेएच12 के 3473 को गली में खड़ा किया था काम खत्म करने के बाद जब देर शाम वापस घर लौटा तो गली में लगी अपनी मोटरसाइकिल को गायब पाया. सीसीटीवी चेक करने पर एक देखा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल को ले जा रहा है. घटना को लेकर उन्होंने तिलैया थानो में लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं दूसरी तरफ राजगढ़िया मोड़ के समीप से भी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. इसे भी पढ़ें–खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-union-minister-arjun-munda-visited-the-mother-in-the-temple-and-puja-pandals-of-the-region/">खरसावां

: क्षेत्र के मंदिर व पूजा पंडालों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किये माता के दर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही