Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: ठंड से बिरहोर महिला की मौत

Advertisement
Advertisement
Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत स्थित बिन्ड़ोमोह बिरहोर कॉलोनी में रविवार को दहनी बिरहोरणी की मौत हो गयी. झोपड़ी में रह रही 80 वर्षीय वृद्ध दहनी की मौत ठंड लग जाने से हुई. जानकारी के अनुसार मृतका के पुत्र सोमर बिरहोर ने बताया कि मां हर रोज की तरह शनिवार को दिन भर घूमकर कर आई. रात में खाना खाकर सो गई. अचानक आज सुबह चार बजे ठंड लगने से उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-hold-a-review-meeting-at-4-30-pm-today-regarding-the-situation-of-corona-in-the-country/">पीएम

मोदी देश में कोरोना की स्थिति को लेकर आज शाम साढ़े चार बजे समीक्षा बैठक करेंगे          

परिजनों को दी खाद्य सामग्री

मौत की सूचना मिलने पर नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा अपने दल बल के साथ बिरहोर कॉलोनी पहुंचे. उनके परिजनों से मिलकर तत्काल अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किए. ड़ोमचांच बीडीओ के निर्देश पर मृतका के परिजनों को सहायता दी गयी. परिजनों को खाद्य सामग्री व राशि समाजसेवी किशोर यादव के द्वारा मुहैया करायी गयी. मौके पर मरकच्चो स्वास्थ केंद्र के डॉ.दिनेश कुमार, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बबुन मोदी, आफताब आलम, मंसूर खान, मनोज साव, सुदामा देवी, अफजल खान, युसुफ अंसारी और कयुम खान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पंजाब">https://lagatar.in/punjab-elections-pm-modi-announced-that-26th-december-will-be-celebrated-as-veer-bal-diwas-in-memory-of-four-sahibzadas-of-guru-gobind-singh-ji/">पंजाब

 चुनाव  : पीएम मोदी की घोषणा, गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की याद में 26 दिसंबर वीर बाल दिवस के रूप में मनेगा  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही