Search

कोडरमा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन

Koderma : कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्कूल के आचार्य प्रदीप कुमार को बुलाया गया. प्रिसिंपल मनोज कुमार सिंह और आचार्य प्रदीप ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान मनोज कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के महान क्रांतिकारी थे. उन्होंने राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने का कार्य किया था. अंग्रेजों के अत्याचार के विरुद्ध सर्वस्व न्योछावर कर उन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया.

बच्चों ने कई कार्यक्रम किये प्रस्तुत

स्कूल के बच्चों ने गीत, भजन और वक्तव्य के जरिये अपनी अपनी बात रखी. मंच संचालन आचार्य नीरज कुमार ने किया. इस मौके पर स्कूल के आचार्य रामानुज पांडे, डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, उमाशंकर कुमार , पवन कुमार , सुनील कुमार, विरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, संजय महतो, दीपक कुमार विश्वकर्मा, चंद्रशेखर कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, प्रभात सौरभ, रानी प्रसाद ,धीरज पांडे, मुन्ना सिंह, विजय तिवारी, चंद्र कावेरी निहाल, अर्चना सिन्हा, सोनी कुमारी, अनिता ठाकुर, गीतांजलि शर्मा, रिमझिम सहित कई लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp