Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ग्रिजली विद्यालय में मनाई गई संत सिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

Advertisement
Advertisement
Koderma : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में संत सिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अपर्णा सिन्हा, संयोजक विजय कुमार सिंह ने तुलसीदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर वेलनेस क्लब के छात्रों द्वारा कई आकर्षक प्रस्तुति दी गई. छात्र पीयूष कुमार, शिशु कुमार, गौतम कुमार आर्य, रूद्र मंडल, जया कुमारी, शिवानी कुमारी, राहुल तिवारी, पुष्कर वाडेकर ने तुलसीदास की जीवन तथा उनकी रचनाओ पर प्रकाश डाला एवं रामचरितमानस की पंक्तियों का सस्वर पाठ करते हुए आधुनिक संदर्भ में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला. वहीं संयोजक विजय कुमार सिंह ने रामचरितमानस का विद्यार्थियों के जीवन पर प्रभाव के बारे में बताया. इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महाकवि तुलसीदास ने रामचरितमानस में आदर्श पति, आदर्श पत्नी, आदर्श भाई के माध्यम से एक आदर्श समाज की रूप रेखा प्रस्तुत की है. मौके पर छात्र आयुष कुमार ने तुलसीदास की भूमिका में ढेरों तालियाँ बटोरी. कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी शिक्षक रविदत्त पाण्डेय सहित समस्त विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही. इसे भी पढ़ें :दक्षिण">https://lagatar.in/south-africa-putin-did-not-come-for-fear-of-arrest-china-and-russia-lashed-out-at-western-countries/">दक्षिण

अफ्रीका : गिरफ्तारी के डर से पुतिन नहीं आये, चीन और रूस पश्चिमी देशों पर बरसे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही