Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया, निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Advertisement
Advertisement
Koderma : झुमरीतिलैया में श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा गुरुवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रातः प्रभात फेरी के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया गया और भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों का  उद्घोष किया गया. दोपहर में विशाल रथ यात्रा निकाली गयी . जो  बैंड ,नगाड़े के साथ जुलूस की शक्ल  पूरे शहर का भ्रमण किया. इस दौरान जैन समाज की महिलाएं पीला और पुरुष श्वेत वस्त्र में साथ साथ चल रहे थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-baisakhi-celebration-special-diwan-punished-in-gurudwaras/">धनबाद

: बैसाखी की धूम, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान
जैन स्कूल के बच्चे अपने स्कूल बैंड के साथ, जैन महिला संगठन डांडिया और भक्ति गीत के साथ जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे. नवीन पंड्या अपनी म्यूजिशियन पार्टी के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक गीत और उद्घोष से पूरे शहर के वातावरण को धर्म और भक्ति की गंगा में बहा रहे थे. आदि इवेंट्स के द्वारा नगाड़ा टीम कोलकाता से बुलायी गयी थी जिसने पूरे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. रथ में विराजमान भगवान की जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी. इसे भी पढ़ें-पटमदा">https://lagatar.in/patmada-babasaheb-gave-the-constitution-to-the-country-raghuvar/">पटमदा

: बाबा साहेब ने देश को दिया संविधान – रघुवर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/225.jpg"

alt="कोडरमा : भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया, निकाली गयी भव्य शोभायात्रा" width="600" height="400" /> यह धार्मिक शोभायात्रा डॉक्टर गली जैन बड़ा मंदिर से स्टेशन रोड, ओवर ब्रिज, पानी टंकी रोड होते हुए नया मंदिर में समाप्त हुई. इसके पूर्व रात में भगवान के माता-पिता बने धर्मनिष्ठ परिवार के  नरेंद्र झाझंरी और बिना झंझरी का स्वागत अभिनंदन डॉक्टर गली जैन मंदिर में समाज के पदाधिकारियों और लोगों ने किया. तत्पश्चात बैंड बाजे के साथ पूरे जैन समाज के लोगों ने झंडा चौक पर आकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक उत्सव मनाते हुए दीप जलाकर किया. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dr-bhimrao-ambedkar-and-mahavir-jayanti-celebrations-organized-at-vidya-mandir/">चक्रधरपुर

: विद्या मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर व महावीर जयंती समारोह आयोजित
झंडा चौक को  रंगीन लाइट से सजाया गया था. जहां सभी महिलाओं, बच्चों और समाज के लोगों ने भगवान महावीर के चरणों में दीप प्रज्वलित किया और विश्व शांति और अहिंसा की कामना की. गुरुवार को प्रातः 1008 भगवान महावीर स्वामी का भव्य महा मस्तकाभिषेक समाज के युवकों ने किया. भगवान की प्रथम शांतिधारा का कलश मुरलीधर जी, जुगल किशोर, संदीप सेठी एवं समाज के मंत्री ललित सेठी, सिद्धांत सेठी, अजीत कुमार, मनोज, कार्तिक गंगवाल चुन्नीलाल, प्रदीप जी छाबड़ा, सुशील कुमार, राज छाबड़ा, सुनील छाबड़ा के परिवार ने स्थापित किया. भगवान की शांति धारा का मंत्र उगान छाबड़ा ने पढ़ा. इसे भी पढ़ें-मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-villagers-security-forces-and-forest-department-were-preparing-to-set-up-illegal-villages-by-cutting-the-forest/">मनोहरपुर:

जंगल काट कर अवैध गांव बसाने की तैयारी कर रहे थे ग्रामीण, सुरक्षा बलों व वन विभाग ने खदेड़ा  
कार्यक्रम के संयोजक नवीन जैन  ने बताया कि आज रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और महा आरती होगी. भगवान महावीर स्वामी का पालना झुलाया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारत सरकार की केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगी. जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन एवं राजकुमार जैन अजमेरा ने यह जानकारी दी   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही