Search

 
 
 

कोडरमा: मिशन 2024 के लिए विपक्ष की बैठक पर बीजेपी ने बोला हमला

 
Koderma: कोडरमा के भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने एनडीए की बैठक को लेकर कहा कि NDA की बैठक में पुराने सहयोगियों को फिर से साथ लाने के प्रयास हो रहे हैं. इससे बीजेपी के साथ-साथ अन्य दल भी मजबूत होंगे. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पार्टी ने बेहतरीन काम किया. जिसका परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा.

विपक्ष की बैठक पर बोला हमला

वहीं बेंगलुरु में हो रही विपक्ष की बैठक पर नितेश चंद्रवंशी ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपने भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए एक साथ आ रहे हैं. उनका कोई नेता नहीं है जिसे आगे कर वो चुनाव लड़ सके. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास देश को आगे बढ़ाने के लिए कोई विजन नहीं है.

इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-all-girl-students-enrolled-in-inter-should-fill-the-form-of-savitribai-phule-yojana/">घाटशिला

: इंटर में नामांकित सभी छात्राएं भरें सावित्रीबाई फुले योजना का फॉर्म

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही