Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मंडल द्वारा सोमवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत से किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झुमरी तिलैया नगर उपाध्यक्ष पिंटू मजूमदार ने किया जबकि संचालन नगर महामंत्री संजय शर्मा एवं नवीन चौधरी ने संयुक्त रूप से की. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि एकात्क मानववाद का दर्शन देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि किस प्रकार हम पंक्ति के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचा कर देश के विकास में अपना योगदान दें. इसे भी पढ़ें :भाजपा">https://lagatar.in/bjps-allegation-against-cm-hemant-deliberate-defect-left-in-petition-filed-in-high-court/">भाजपा

का सीएम हेमंत पर आरोप, जानबूझकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में छोड़ा गया डिफेक्ट

नरेन्द्र मोदी सपने कर रहे साकार : नितेश चंद्रवंशी

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी आज एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलते हुए जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है, यह आने वाले सुनहरे भारत का संकेत है. मौके पर जिला महामंत्री अनूप जोशी, राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, नगर मंत्री अविनाश चंद्रवंशी, रंजीत गिरी, अमर सिंह अनिरुद्ध प्रसाद चक्रम, निरंजन कसेरा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश दास, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सविता लोहानी, विनोद सिंह अरविंद वरनवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी खबर

जल जमाव के कारण लोग परेशान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/JJJJ-1-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : समाजसेवी मनोज कुमार दास ने बताया कि झुमरी तिलैया नगर पार्षद शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 और 21 में रोड पर जल जमाव हो गया है. इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है. स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने के दौरान जूते अपने हाथ में लेकर पानी पार करते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जल जमाव होने से बहुत परेशानियां हैं. नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता से मांग की गई कि पानी का निकासी हो. लोगों की सहमति लेते हुए इसका निदान किया जाय. इससे स्कूली छात्रों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-paddy-crop-is-getting-damaged-due-to-hot-and-contaminated-water-of-the-company-going-into-the-fields/">चांडिल

: खेतों में कंपनी का गर्म व दूषित पानी जाने से धान की फसल को हो रहा नुकसान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही