Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भाजपा प्रतिनिधियों ने चंदवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Koderma : सांसद जयंत सिन्हा के निर्देश पर चंदवारा प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र का भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने औचक निरीक्षण किया. सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साव ने बताया कि सांसद जयंत सिन्हा ने निर्देश पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँच कर सभी सुविधाओं का जायजा लिया. ओपीडी, पानी, बिजली, शौचालय, साफ सफाई, दवाई आदि की जांच की. इस दौरान पाया गया कि अस्पताल की बिल्डिंग की व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण यहां पर कम मात्रा में दवा है. एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है. पानी की समस्या है. डॉक्टर के रहने के लिए बने आवास में ठेकेदारों द्वारा मनमानी तरीके से बिल्डिंग बनाई गई जिससे पानी लगा रहता है. इसके कारण डॉक्टर आवास में नही रहते हैं. इसे भी पढ़ें :सीख">https://lagatar.in/failure-should-be-taught-so-that-children-can-handle-themselves-shiv-kheda/">सीख

असफलता की होनी चाहिए, ताकि बच्चे खुद को संभाल सकें : शिव खेड़ा

स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर-एबुंलेंस की जरूरत

वही स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कहा कि यह अस्पताल NH-31 के किनारे स्थित है. इस कारण आए दिन दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार किया जाता है. समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण हमलोगो को मजबूरन मरीज को सदर अस्पताल कोडरमा भेजना पड़ता है. अगर इस अस्पताल की मान्यता प्राप्त हो जाए और ट्रामा सेंटर-एंबुलेंस की व्यवस्था हो जाये तो सभी तरह के रोगों का इलाज संभव हो सकेगा. मौके पर चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा, उपाध्यक्ष आनंद मोदी, मंत्री मुन्ना कुमार वर्णवाल, कोषाध्यक्ष विनोद बर्णवाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :खेलो">https://lagatar.in/students-who-performed-better-in-khelo-jharkhand-got-honors-and-two-news-from-garhwa/">खेलो

झारखंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान समेत गढ़वा की दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही