Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : चंद्रयान 3 की सफलता से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, बांटी मिठाइयां

Advertisement
Advertisement
चंद्रयान का दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचना, विश्व में भारत का परचम : अनूप जोशी Koderma : चंद्रयान 3 की सफलता से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. कोडरमा भाजपा जिला महामंत्री अनूप जोशी के नेतृत्व में स्थानीय झंडा चौक पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई. मौके पर अनूप जोशी ने कहा कि चंद्रयान विजय ने भारत को पूरे विश्व में सम्मान दिलाया है. भारत ने इतिहास रचा है. तिरंगा का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है. इसका सारा श्रेय इसरो के वैज्ञानिक और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया, उन्हें चंद्रयान विजय के लिए उत्साहित करते रहे. इसे भी पढ़ें :शराब">https://lagatar.in/liquor-scam-30-lakhs-at-minister-rameshwars-house-and-ed-recovered-crores-of-jewelery-from-vinay-singhs-house/">शराब

घोटाला: मंत्री रामेश्वर उरांव के घर 30 लाख और विनय सिंह के यहां ED ने करोड़ों के आभूषण किये बरामद

अग्रणी देश में शामिल हुआ भारत

वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि चंद्रयान विजय भारत ने तीसरे प्रयास में सफलता पाई. विश्व में अपना नाम अग्रणी देश में कर लिया. बिहार प्रदेश के प्रवक्ता डॉक्टर रामसागर सिंह ने कहा कि चंद्रयान विजय से हमें चंद्रमा के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी. कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी,कृष्णा ब्रहपुरिया, झुमरी तिलैया मंडल अध्यक्ष राजेश सिन्हा, महामंत्री संजय शर्मा, महामंत्री नवीन चौधरी, पिंटू मजूमदार, भरत लाल पांडेय, हरेंद्र यादव, विजय राम, अमर सिंह, राजीव रंजन, सुमित चन्द्रवंशी, रेखा भदानी, निरंजन कसेरा, चेतलाल राम, अनिरुद्ध चक्रम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-herd-of-wild-elephants-destroyed-five-houses-killed-two-animals/">बालूमाथ

: जंगली हाथियों के झुंड ने पांच घरों को किया ध्वस्त, दो जानवरों को भी मार डाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही