Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मिशन 2024 के लिए भाजपा का मास्टर प्लान तैयार समेत 3 खबरें

Jhumri Tilaiya:  भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला कार्यसमिति की बैठक रॉयल सेलिब्रेशन झुमरी तिलैया में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी तथा संचालन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोकारो विधायक सह झारखंड विधानसभा संचेतक बिरंची नारायण, विशिष्ट अतिथि कोडरमा लोकसभा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा,कोडरमा विधानसभा प्रभारी टुन्नू गोप मौजूद थे. जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूरे होने पर 1 महीने का कार्यक्रम पर विस्तार से बताया. वहीं मुख्य अतिथि बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा ने मिशन 2024 के लिए कमर कस ली है. केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के दिन यानी 30 मई से लेकर 30 जून तक पूरे 1 महीने कार्यक्रम चलेगा. इसमें लोगों तक मोदी सरकार की योजनाओं को बताया जायेगा. इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति">https://lagatar.in/ranchi-visit-of-president-draupadi-murmu-dc-held-a-review-meeting-regarding-the-preparation-of-the-programme-gave-these-instructions/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू का रांची दौरा : कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक, दिये ये निर्देश

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रवि मोदी, रामचन्द्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश राम, सुरेश यादव, जिला महामंत्री अनूप जोशी, राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा समेत कई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे. दूसरी खबर

नियमित ट्रेनों में जुडेगा अतिरिक्त कोच, ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

Jhumri Tilaiya: शादी विवाह और गर्मी छुटटी को लेकर ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है. ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है. जो यात्री चार माह पूर्व आरक्षण करा लिये हैं तो उन्हें कोई असुविधा नहीं हो रही है लेकिन जिन्होंने तुरंत सफर करना है, उनके लिए कई ट्रेनों में वेटिंग मिल रही है. ऐसे में उनके लिए तत्काल ही सहारा बना है. वो भी एक से दो मिनट में फुल हो जा जाता है. यात्री तत्काल के लिए सुबह 6 बजे से टिकट काउंटर पर पहुंचते हैं. इधर भीड़ से निपटने के लिए धनबाद कोडरमा गया जक्शन के रास्ते अभी तक कोई स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं हुआ है.

नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का ऐलान

नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की गई है. मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी अब कंफर्म सीट मिलना मुश्किल है. इधर कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के साथ रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने का ऐलान किया गया है. धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, बोकारो के रास्ते चलने वाली ट्रेनों में एसी के अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-in-charge-ashok-chaudhary-reached-ranchi-said-the-party-has-to-be-strengthened-in-the-state/">रांची

पहुंचे झारखंड जदयू प्रभारी अशोक चौधरी, कहा- पार्टी को राज्य में मजबूत करना है

इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 20 मई को एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच. 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में 18, 21 व 22 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच. 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में 20 को एक अतिरिक्त स्लीपर व एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच. 12825 रांची-आनंद विहार झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 22 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच. तीसरी खबर

कोठियार जंगल में शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sssss-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सतगावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती व उग्रवाद प्रभावित पंचायत कोठियार के दूरस्थ मुर्गियाचक गांव के आसपास जंगलों में सतगावां पुलिस ने शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है. जैप जवानों के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया गया. 300 किलोग्राम जावा महुआ के साथ 2 भट्ठियों व दर्जनों ड्रम को ध्वस्त किया गया. साथ ही शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट किया गया. थाना प्रभारी आनंद कुमार साह ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अवैध रूप शराब नहीं बनाने की अपील की. थाना प्रभारी ने बताया कि सुदूरवर्ती पंचायत कोठियार के जंगल में अवैध शराब की भठ्ठी के खिलाफ मुखिया सहित ग्रामीणों के विरोध की खबर अखबारों में प्रकाशित हुई थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने जैप के जवानों के सहयोग से इसे नष्ट किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही