Search

 
 
 

कोडरमा : भाजपा का कौशल महोत्सव को लेकर बैठक, प्रचार प्रसार पर जोर

 
Koderma : भारतीय जनता पार्टी झुमरीतिलैया नगर मंडल की बैठक कौशल महोत्सव को लेकर हुई. इसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने किया जबकि संचालन नगर महामंत्री संजय शर्मा और नवीन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबालक चौधरी, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा मौजूद थे. इस मौके पर रामबालक चौधरी ने कहा अधिक से अधिक युवाओं को कौशल महोत्सव की जानकारी मिले इसके लिए सभी को जानकारी दें. वहीं जिला महामंत्री राजकुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि 12 जनवरी 2023 को होने जा रहे कौशल महोत्सव में 20 सेक्टर की 50 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं, जिससे जिले के युवा को रोजगार स्वरोजगार कौशल विकास का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा. बेरोजगार युवक अपने भविष्य को संवारने का काम कर सकते हैं. अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिले जिसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर देने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें– तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-one-accused-arrested-for-killing-three-people-of-the-same-family/">तांतनगर

: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार

ये रहे मौजूद

बैठक में नगर उपाध्यक्ष पिंटू मजूमदार, बलराम यादव, नगर मंत्री गंदोरी रजक, अविनाश चंद्रवंशी, भरत पांडे, नगर कोषाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, मदन मोहन गुप्ता, शंकर सिन्हा, अनिरुद्ध प्रसाद, चक्रम, पीयूष सहल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– ओड़िशा">https://lagatar.in/khatiyani-is-not-from-odisha-i-am-jharkhandi-jagarnath-mahato-is-not-even-able-to-do-his-work-properly-salkhan/">ओड़िशा

का नहीं, खतियानी झारखंडी हूं, जगरनाथ महतो तो अपना काम भी ठीक से कर नहीं पा रहे : सालखन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही