Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड प्रशासन चौकस, बीडीओ ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Koderma :शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ शुरू हो चुका है. जयनगर प्रखंड के जयनगर, सरमाटांड़, तेतरोन, गोहाल, नावाडीह, परसाबाद, हीरोडीह, बांझेंडीह टाउनशिप, घंघरी, नईटांड़, तिलोकरी, डंडाडीह आदि जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर प्रखंड प्रशासन के कर्ताधर्ता सोमवार को विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी ओमप्रकाश बड़ाइक, थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/praveen-kumar-of-koderma-honored-with-the-title-of-taekwondo-national-referee-and-many-news-of-the-district/">कोडरमा

के प्रवीण कुमार ताइक्वांडो राष्ट्रीय रेफरी की उपाधि से सम्मानित समेत जिले की कई खबरें

पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश

पदाधिकारी ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. साथ ही साथ पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा. और हमेशा चालू रखने, पूजा एवं मेला के दौरान वालंटियर को हमेशा एक्टिव रहने को कहा गया. किसी भी तरह की घटना होने पर पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिये. मौके पर विभिन्न जगहों के विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्ष और गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :लैंड">https://lagatar.in/land-scam-former-ranchi-dc-chhavi-ranjan-files-bail-application-in-ed-court/">लैंड

स्कैम : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने ED कोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही