Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पंचायत समिति सदस्यों के साथ प्रखंड प्रमुख की बैठक, अंचलाधिकारी पर लापरवाही का आरोप

Koderma : जयनगर सांस्कृतिक भवन में प्रखंड की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अंजू देवी ने की. जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूणा कुमारी ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि अंचल अधिकारी एवं अंचल कर्मियों के रवैया से पूरा क्षेत्र परेशान है. भूमि से संबंधित किसी तरह का कार्य समय पर नहीं किया जा रहा है. इस मामले में कई बार सूचित करने के बावजूद भी सुधार नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि यदि अंचल की स्थिति नहीं सुधारी तो आने वाले दिनों में पंचायत समिति सदस्यों से लेकर अन्य जन प्रतिनिधि विशाल आंदोलन किया करेंगे. इसे भी पढ़ें:बेरमो">https://lagatar.in/bermo-naxalite-commander-duryodhan-mahatos-surrender-announced-with-a-reward-of-15-lakhs/">बेरमो

: 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर दुर्योधन महतो के सरेंडर की हुई घोषणा

गैरमजरूआ जमीन को चिन्हित किया जायेगा

वहीं विकास पदाधिकारी अरूणा कुमारी ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रखंड की विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी तरह के कार्य किए जाएंगे. ज्ञात हो कि विगत कई महीनों से प्रखंड में स्थाई रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नहीं होने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध हो गए थे. ज्ञात हो कि झारखंड सरकार के द्वारा भूमि सर्वेक्षण कार्य किया जाना है, जिसे लेकर कई तरह की अड़चने आ रही थी. जिसे लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं निकाला जा सका. मौके पर जनप्रतिनिधियों ने इसमें आने वाली तरह-तरह की समस्याओं को रखा. कई तरह की भूमि जो गैरमजरूआ है जिस पर लोगों का कब्जा है उसे चिन्हित कर बोर्ड लगाने की भी बात सामने आई. मौके पर उप प्रमुख राज नारायण सिंह, पंचायत समिति सदस्य अशोक सिंह, प्रतिनिधि इंद्रदेव ठाकुर ,इरशाद आलम, दिलीप कुमार ,मुखिया राजकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:कच्छी">https://lagatar.in/dhanbad-security-guards-clash-with-criminals-in-kutchi-balihari-goods-worth-lakhs-left/">धनबाद:कच्छी

बलिहारी में अपराधियों से भिड़े सुरक्षा गार्ड, बचे लाखों के सामान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही