Search

 
 
 

कोडरमा : बेहतर स्वास्थ्य के लिये सरकारी स्कूल के बच्चों का किया गया ब्लड जांच

 
Koderma : जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कार्य किए गये हैं. सदर अस्पताल में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ कई तरह की जांच की सुविधा की गई है. रविवार छुट्टी का उपयोग करते हुए उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार उपाधीक्षक डॉ मनोज कुमार के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों का ब्लड जांच किया गया. इस क्रम में करीब 138 बच्चों का सीबीसी और हेपेटाइटिस का सैंपल कलेक्शन किया गया और सदर अस्पताल में आधुनिक सुविधा वाली लैब में सैंपल का जांच करते हुए 39 बच्चों का रिपोर्ट दे दिया गया. बता दें कि उपायुक्त कोडरमा की पहल पर हर रविवार को स्कूली बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये ब्लड जांच किया जायेगा. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-manish-jaiswal-sitting-on-dharna-in-hospital-over-newborns-death/">हजारीबाग:

नवजात की मौत पर अस्पताल में धरने पर बैठे मनीष जायसवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही