Search

 
 
 

कोडरमा :  जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चली लाठियां, दोनों पक्ष के दर्जनों घायल

 
Koderma  :  जयनगर थाना क्षेत्र के तमाय में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. मिली जानकारी के अनुसार जयनगर थाने में दोनों पक्षों ने लिखित आवेदन दिया था. दोनों आवेदन के आलोक में पुलिस जांच करने के लिए तमाय पहुंची. पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों से जमीन से जुड़े विवाद को लेकर पूछ ताछ की जा रही थी. इसी दौरान दोनों पक्षों ने आपस मे मारपीट शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी चली. इसे भी पढ़ें-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-stolen-pulses-worth-rs-20-lakh-recovered-one-arrested/">बेरमो:

बीस लाख रुपए की चोरी की दाल बरामद, एक गिरफ्तार मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही. पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे. मालूम हो कि मारपीट में एक पक्ष से जुमनी खातून,इदरीश मियां,कयूम मियां,करीम मियां,कलीम मिया,ताजीम अंसारी,सिकंदर अंसारी, शहजाद अंसारी,शमशेर अंसारी,फिरोज अंसारी सहित अन्य तथा दूसरे पक्ष से जावेद अंसारी,मुमताज़ अंसारी,जैनुल मियां,मुबारक अंसारी साजिदा खातून,स्लामून निशा,सनाउल्लाह,जिलानी अंसारी सहित कई अन्य घायल हुए हैं. पुलिस समाजसेवी अरमान खान और ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां लोगों का उपचार किया गया.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही