Search

 
 
 

कोडरमा: एक ही गांव के दो शख्स का शव रेलवे ट्रैक से बरामद, जांच जारी

 
Koderma: जिले में रेलवे ट्रैक पर एक ही गांव के दो लोगों का शव बरामद हुआ है. यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह स्थित रेलवे ट्रैक पर हुई है. जहां मंगलवार को रेवनाडीह गांव के दो लोगों का शव बरामद किया गया. मृतकों की पहचान रेवनाडीह गांव निवासी लक्ष्मण राणा (45) और सहदेव यादव (46) के रूप में की गयी है. दोनों व्यक्तियों का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की पुलिस छानबीन कर रही है.

परिजनों ने जतायी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का कहना है कि मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों शख्श की मौत हुई है. वहीं मृतकों के परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जतायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. दोनों शव धनबाद-गया रेलखंड पूर्वी छोर केबिन के पास से बरामद की गयी है.

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे दोनों व्यक्ति

जानकारी के मुताबिक, दोनों व्यक्ति सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसके कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर दोनों का शव बरामद हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ही मॉर्निंग वॉक करते हुए रेलवे ट्रैक पर दिखे थे. इसी दौरान वो मालगाड़ी की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गयी. हालांकि परिजनों ने हत्या का शक है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही