Search

 
 
 

Koderma : 5 दिन से लापता किशोर का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोर का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गोलाबाग गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र शीतल कुमार के रूप में हुई है. वह पिछले रविवार से लापता था.
 

Koderma:  जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोर का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गोलाबाग गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र शीतल कुमार के रूप में हुई है. वह पिछले रविवार से लापता था.

 

जानकारी के अनुसार, शीतल कुमार रविवार शाम अचानक घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा. काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने डोमचांच थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे.

 

शुक्रवार सुबह डोमचांच थाना क्षेत्र के बागड़ो गांव के समीप मेघना पहाड़ी स्थित एक कुएं में ग्रामीणों की नजर एक शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी.

 

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान शीतल कुमार के रूप में की. पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.सूचना मिलने पर डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया.

 

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोर की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही