Koderma : बैंक ऑफ इंडिया द्वारा केन्द्र और राज्य प्रयोजित योजनाओं का लाभ दिया जाता है. उसी तरह ऋण धारकों से समय पर राशि वापस मिले, इसके लिए भी प्रयास तेज किया गये. जिलें के विभिन्न शाखाओं में स्थायी लोक अदालत लगाकर एनपीए खाताधारकों से समझौता भी किया जा रहा है. उक्त राशि को दूसरे ग्राहकों को ऋण मुहैया कराया जाय, इसके प्रयास किये जा रहे हैं. सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया पथलडीहा शाखा स्थानीय लोक अदालत में 101 एनपीए खाता धारकों से समझौता किया गया. इसमें 52 लाख रूपये की वसूली हुई. इसे भी पढ़ें:आदिवासी">https://lagatar.in/jharkhands-organization-mission-change-working-in-tribal-areas-received-the-emca-award/">आदिवासी
क्षेत्रों में काम कर रही झारखंड की संस्था ‘मिशन बदलाव’ को मिला ईमका अवार्ड
: नकली सोना बंधक रख बैंक से लिया 43 लाख का लोन, केस दर्ज [wpse_comments_template]
क्षेत्रों में काम कर रही झारखंड की संस्था ‘मिशन बदलाव’ को मिला ईमका अवार्ड
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
स्थायी लोक अदालत में पीएलए के ममता सिंह, बालेश्वर राम के अलावा एरिया मैनेजर विमल कांत झा, एलडीएम अजय राणा तथा पथलडीहा शाखा प्रबंधक पवन श्रीवास्तव मौजूद थे. स्थायी लोक अदालत में केसीसी मुद्रा लोन आदि योजनाओं पर समझौता किया गया. ऋण धारकों ने एक मुश्त समझौता राशि भी जमा की. एरिया मैनेजर विमलकांत झा ने बताया कि स्थायी लोक अदालत के तहत वैसे लोगो को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जो आर्थिक तंगी एवं सूखा के कारण बोझ तले दबे हुए हैं. जो जान बूझकर समझौता नहीं करना चाहते उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-43-lakh-loan-taken-from-bank-by-keeping-fake-gold-as-mortgage-case-registered/">धनबाद: नकली सोना बंधक रख बैंक से लिया 43 लाख का लोन, केस दर्ज [wpse_comments_template]
Leave a Comment