Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : बारिश से पुल ध्वस्त, आवागमन बंद

Advertisement
Advertisement
Koderma : चंदवारा प्रखंड में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं चंदवारा प्रखंड दूधी नदी पर बना पुल मूसलाधार बारिश के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. कल तक तो लोग पैदल आ जा पा रहे थे लेकिन अब पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्क़तों का सामना करना पड़ेगा. तिलैया डैम, कांटी, बड़कीधमराय, छोटकीधमराय, मंझगावा, सिमरिया और अन्य गांवों के लोग जिला मुख्यालय जाने के लिये इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं. पुल टूट जाने से सभी लोगों का आवागवन बंद हो चुका है. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-herd-of-elephants-demolished-four-houses-in-potso-trampled-many-fields/">बोकारो

: हाथियों के झुंड ने पोटसो में चार घरों को तोड़ा, कई खेतों को रौंदा

पुल बनाने की मांग

ग्रामीण अब जिला प्रशासन से आस लगाए हुए बैठे हैं कि पुल का निर्माण करा दे. वहीं चंदवारा प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बड़कीधमराय पंचायत के मुखिया सरजू वर्मा ने कहा कि पुल पूरी तरह से टूट गया है. स्थानीय लोगों का आवागमन अब बंद हो गया है. हम विधायक एवं जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि पुल का निर्माण शीघ्र ही किया जाय. पुल का निर्माण अगर शीघ्र नही किया गया तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-three-accused-including-vijay-suraj-accused-of-kidnapping-and-raping-a-minor-found-guilty/">रांचीः

नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप के आरोपी विजय,सूरज समेत तीन दोषी करार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही