Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भारी बारिश से पुल क्षतिग्रस्त, लोगों का आवागमन बाधित

Advertisement
Advertisement
Koderma : चंदवारा प्रखंड अंतर्गत कांको गांव स्थित दूधी नदी पर बना पुल मूसलाधार बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया. बता दें कि इस पुल से सैकड़ों गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है. तिलैया डैम, कांटी, बड़किधमराय, मंझगावा, सिमरिया और अन्य गांवों के लोग जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए इसी पुल का उपयोग करते है. दूसरी ओर स्कूली बच्चों का भी इस पुल से आना-जाना होता है. कई छोटे और बड़े वाहनों का भी परिचालन लगा रहता है. पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. चंदवारा प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बड़की धमराय पंचायत के मुखिया सरजू वर्मा ने बताया कि देर रात हुई बारिश से पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोग जान जोखिम में डाल कर पुल पर आना जाना कर रहे हैं. हम विधायक और जिला प्रशासन से मांग करते है कि पुल का निर्माण शीघ्र कराया जाय. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bihar-lalu-blames-modi-for-indecent-behavior-of-bjp-mps/">बिहार

: लालू ने भाजपा सांसदों के अमर्यादित व्यवहार के लिए मोदी पर दोष मढ़ा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/22rc_m_161_22092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही