Search

 
 
 

कोडरमा : घर-घर पूजित अक्षत पहुंचाने का अभियान शुरू, विधायक भी रहीं मौजूद

 
Koderma: नगर पंचायत कोडरमा में विश्व हिंदू परिषद के जिला विशेष संपर्क प्रमुख सह पालक अभिनव पाठक के नेतृत्व मे घर घर अक्षत, फोटो और पत्रक पहुंचाने का अभियान शुरु किया गया. मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत, फोटो और पत्रक दिया और सभी लोगो से आग्रह किया कि हम सभी सौभाग्यशाली और भाग्यशाली हैं कि श्री राम मंदिर बनते हुए देख रहे हैं. भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा भी देखेंगे. 22 जनवरी दिन सोमवार को श्री अयोध्या धाम मे श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. उस दिन सभी लोग अपने अपने घरों के नजदीकी मंदिरों को श्री अयोध्या जी मानकर दिन के 11 बजे से 1 बजे तक सामूहिक रूप से पूजन करें. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-home-guard-candidate-tried-to-commit-suicide/">बोकारो

: होमगार्ड अभ्यर्थी ने की आत्मदाह की कोशिश

मंदिरों और घर में जलाएं दीपक : नीरा यादव

नीरा यादव ने कहा कि मौके पर हनुमान चालीसा पाठ करें और जिस समय श्री अयोध्या में श्री राम जी की प्रथम आरती होगी, उसी समय सभी लोग अपने मंदिरों में सामूहिक रूप से आरती करे. इसके बाद संध्या मे 5-5 दीया उसी मंदिर मे जलाकर फिर अपने अपने घरों में दीया जलाएं, लाइट जलाएं, पटाखा फोड़ें और पूर्ण रूप से दीपावली मनावएं. नीरा यादव ने कहा कि अपने अपने घरों में खीर-पूड़ी बनाकर उत्सव का आनंद लें. इस अभियान में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरबिंद सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी,विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय कुमार वर्मा, विभाग समरसता प्रमुख प्रवीण चंद्रा, कोडरमा नगर मंत्री रविंन्द्र कुमार बसन्त, विजय यादव, राजेश सिंह उर्फ राजू भैया, अजय पांडेय, प्रवीण पांडेय, दिनेश सिंह, देवेंद्र कुमार, संजीव कुमार के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/sampoorna-bharat-kranti-party-will-protest-against-the-destruction-of-hansdev-forest-in-chhattisgarh/">छत्तीसगढ़

के हंसदेव जंगल को उजाड़ने का विरोध करेगा संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही