Search

 
 
 

कोडरमा : हाथों में लेकर चले निशान, श्याम बाबा के धाम

 
Koderma :श्री श्याम महिला मंडल एवं श्याम प्रेमी के द्वारा सोमवार को निशान यात्रा सह ताली कीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सुबह साढ़े 7 बजे झंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से एक सुसज्जित वाहन में बाबा श्याम का दरबार लगाकर नगर भ्रमण किया गया. ये यात्रा पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंचकर खत्म हुई. इस मौके पर निशान यात्रा में शामिल महिलाएं भजन प्रस्तुत करते हुए चल रही थीं. हाथों में लेकर चले निशान, पानी टंकी स्थित श्याम बाबा के धाम.. कल रात सपने में आये मुरली वाले... दीनानाथ मेरी बात छानी कोणी मेरे से... बाजरा की रोटी खा ले श्याम चूरमा ना भूल जाओ.. जैसे भजन प्रस्तुत किये गये. इसे भी पढ़ें– नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-meeting-to-prepare-for-home-ministers-arrival/">नोवामुंडी

: गृह मंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक

आकर्षक रूप से सजाया गया था बाबा श्याम का दरबार

वहीं श्याम मंदिर में बाबा श्याम का दरबार आकर्षक रूप से सजाया गया था. मंगलवार को बारस की ज्योत का आयोजन किया जाएगा. इधर निशान यात्रा में कृतिका मोदी, पिंकी खेतान, मधु सिंह, अंजुला खाटूवाला, अंजना केडिया, प्रीति गुटगुटिया, ज्योति शेखावत, मधु शर्मा, सारिका केडिया, कुसुम चौधरी, प्रीति जगनानी, पूजा शर्मा, ममता नरेड़ी, प्रीति केडिया, मूली शर्मा, ऋचा भोजनवाला आदि शामिल थीं. देर शाम को ताली कीर्तन का आयोजन किया गया. इस मौके पर सज्जन खेतान, हिमांशु केडिया के अलावा कई श्रद्धालु मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें– मॉब">https://lagatar.in/demand-to-pass-the-mob-lynching-bill-again-memorandum-submitted-to-minister-alamgir/">मॉब

लिंचिंग विधेयक दोबारा सदन से पारित कराने की मांग, मंत्री आलमगीर को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही