Search

 
 
 

कोडरमा : दलित महिला के साथ मारपीट का मामला, दलित शोषण मुक्ति मंच 5 फरवरी को एसपी कार्यालय घेरेगा

 
Koderma : नवलशाही थाना अंतर्गत खरखार पासवान टोला में दबंगों द्वारा दलित परिवार के महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट की गयी थी. दबंगों पर जातिसूचक गाली-गलौज करने का भी आरोप था. इस घटना के 23 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ रहा है. मालूम हो कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर 16 जनवरी को दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले एसपी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया था. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने जांच कर अविलंब गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था.

एसडीपीओ ने 17 जनवरी को पीड़ित परिवार का बयान भी लिया , दोषियों की गिरफ्तारी नहीं  

एसडीपीओ द्वारा 17 जनवरी को पीड़ित परिवार का बयान भी लिया गया. लेकिन अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसके खिलाफ अम्बेडकर पार्क में दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक प्रेम प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गिरफ्तारी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने और 5 फरवरी को एसपी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि दलितों के अलग-अलग जाति संगठनों के साथ 27 फरवरी को संयुक्त बैठक अम्बेडकर पार्क में होगी.

कोडरमा जिले में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है

बैठक में दलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास, सचिव शम्भु पासवान, सीटू नेता संजय पासवान, पासवान जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बाला लखेन्द्र पासवान, दशरथ पासवान, हरि पासवान, राजकुमार पासवान, संजय दास, अर्जुन पासवान, विजय पासवान, दिलीप पासवान, रंजीत कुमार रजक, राजकुमार पासवान, दीपन पासवान, शिवपुजन पासवान, राजेन्द्र पासवान, रामप्रकाश पासवान, मनोज दास, शिवचरण दास, संतोष पासवान, प्रदीप पासवान, जितेंद्र दास, प्रीतम दास, उपेन्द्र पासवान, इन्द्र पासवान, राहुल पासवान, पंकज आदि मौजूद थे. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोडरमा जिले में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है. प्रशासन की उदासीनता के कारण दबंगों का मनोबल बढ़ रहा है. पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है. अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही