Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: स्वस्थ्य शिविर में 52 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद का ऑपरेशन

Koderma: कोडरमा में इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 230 वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा. जिसमे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. शिविर में मरीजों के आंखों की जांच की गयी. इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 52 मरीजों के मोतियाबिंद का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा में भर्ती किया गया. जहां वो इस वक्त डॉक्टरों की देख रेख में हैं.

जानें किन बीमारियों का कब से कब तक होगा इलाज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-131.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि आंख की जांच व मोतियाबिंद की सर्जरी 05 अप्रैल से शुरु है जो 10 अप्रैल तक की जायेगी, कान की जांच व सर्जरी 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक, मुड़े हुए पैर का परिक्षण व सर्जरी 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक, स्तन और ग्रीवा कैंसर जागरुकता एवं परिक्षण 05 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, दांत की जांच व उपचार 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक, बीपी व शुगर की जांच 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जायेगा.  वहीं संस्था की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, 9820303974 पर मरीज फोन कर इलाज से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें:  चक्रधरपुर">https://lagatar.in/%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%b8/">चक्रधरपुर

: सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर थाना प्रभारी ने लिया जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही