Search

 
 
 

कोडरमा : सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं मुहर्रम

 
Koderma:  सतगावां थाना में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें मुख्य रूप प्रखंड विकास पदाधिकारी बैधनाथ उरांव, थाना प्रभारी आनंद कुमार साह, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष जय शंकर सिंह मौजूद रहे. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई. संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी बैधनाथ उरांव ने कहा कि यहां हर पर्व मिल-जुल कर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है. शुरू से सतगावां के लोग मोहर्रम मिलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाते आ रहे हैं. हमें उस परंपरा को कायम रखना है. किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें. इसे भी पढ़ें :मणिपुर">https://lagatar.in/modi-governments-effigy-burnt-against-atrocities-with-tribal-women-in-manipur/">मणिपुर

में आदिवासी महिलाओं के साथ दरिंदगी के खिलाफ फूंका मोदी सरकार का पुतला समेत कोडरमा की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही