Koderma : वोकल फॉर लोकल विजन को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक स्टेशन, एक उत्पाद की घोषणा की गई थी. भारतीय रेल के 728 रेलवे स्टेशनों को ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद‘ आउटलेट से कवर किया गया है. इसी कड़ी में इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत धनबाद मंडल के 10 स्टेशनों को एक स्टेशन, एक उत्पाद आउटलेट से कवर किया गया है. कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भी एक सेंटर खोला गया है. इसमें कलाकंद की बिक्री हो रही है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-there-will-be-social-boycott-of-those-who-recommend-for-giving-st-status-to-kudmi/">चांडिल
: कुड़मी को एसटी का दर्जा दिलाने के लिए अनुशंसा करने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार
बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर कांग्रेस ने जताया शोक, रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग [wpse_comments_template]
: कुड़मी को एसटी का दर्जा दिलाने के लिए अनुशंसा करने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार
स्थानीय कारीगरों को मिल रहा फायदा
यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ बिरेन्द्र कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों, बुनकरों, जन-जातियों के जीविकोपार्जन में मदद करने में सफल रही है. इससे हस्तशिल्प व छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिला है. स्टेशनों पर ओएसओपी केंद्रों के माध्यम से स्थानीय कारीगर को फायदा मिल रहा है. वे आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं. रेलवे स्टेशन पर अपने लोकल उत्पाद को बेचने एवं प्रचार-प्रसार का उन्हें बड़ा अवसर मिला है. धनबाद मंडल के नेताजी सुभाष बोस गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, बरकाकाना, टोरी, लातेहार, डाल्टेनगंज, रेणुकूट, चोपन और सिंगरौली पर भी ओएसओपी केंद्र कार्यरत है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-congress-expresses-grief-over-balasore-train-accident-demands-resignation-from-railway-minister/">धनबाद:बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर कांग्रेस ने जताया शोक, रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग [wpse_comments_template]
Leave a Comment