Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : चंद्रवंशी समाज का मिलन समारोह 21 जनवरी को

Advertisement
Advertisement
Koderma:  चंद्रवंशी विकास मंच कोडरमा की मासिक बैठक महावीर मोहल्ला में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रीय महासभा के जिला उपाध्यक्ष सह मंच सचिव चंद्रवंशी महेश भारती के आवास पर हुई. इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रीय महासभा प्रमंडल प्रभारी सह मंच अध्यक्ष चंद्रवंशी दीपक कुमार नवीन ने की. मौके पर कार्यो का लेखाजोखा पेश करते हुए मंच सचिव महेश भारती ने सभी का स्वागत किया. साथ ही समाज की राजनीतिक, सामाजिक उत्थान के साथ ही शैक्षणिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में मंच अध्यक्ष दीपक कुमार नवीन ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा. साथ ही शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-youth-arrested-with-weapon/">रांचीः

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

चंद्रवंशी समाज की एकता पर जोर

साथ ही समाज की चट्टानी एकता पर जोर दिया गया. अपने हक के लिए संघर्ष करने को कहा गया. 21 जनवरी को कोडरमा नगर पंचायत के सभी पंद्रह वार्डों के चंद्रवंशी समाज के लोगों के साथ मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन होगा. बैठक में मंच के संरक्षक सदस्य चंद्रवंशी जय प्रकाश राम, चंद्रवंशी उमेश राम, चंद्रवंशी ओम प्रकाश राम, चंद्रवंशी रामेश्वर राम रवानी, चंद्रवंशी बीरेंद्र राम, चंद्रवंशी प्रवीण चंद्रा,चंद्रवंशी सीता राम भगत जी, उपाध्यक्ष चंद्रवंशी रवि राम, सह सचिव संतोष चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष चंद्रवंशी राजेन्द्र वर्मा, चंद्रवंशी सुरेंद्र भारती, चंद्रवंशी उपेंद्र वर्मा, चंद्रवंशी दिवाकर राम, चंद्रवंशी विजय राम, चंद्रवंशी मनोज कुमार, चंद्रवंशी अरुण राम, चंद्रवंशी विजय कुमार, चंद्रवंशी दीपक सिंह, चंद्रवंशी अनिल राम, चंद्रवंशी मनोज राम आदि सदस्यों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-husband-commits-suicide-by-hanging-after-quarrel-with-wife/">गिरिडीह

: पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने फांसी लगा की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही