Search

 
 
 

कोडरमा : चंद्रवंशी दीपक नवीन इंटरनेशनल ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित

 
Koderma: कौन कहता है कि आसमां में सुराग नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो. ये बहुत ही प्रेरणादायक पंक्ति है जो दुष्यंत कुमार ने लिखी है. इसका सीधा मतलब है कि कोई भी कार्य कठिन नहीं होता. बस जरूरत है सही मन और पक्के इरादे से उस कार्य को पूरा करने की. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कोडरमा छोटकी बागी निवासी अति पिछड़ा वर्ग का बेटा चंद्रवंशी दीपक नवीन ने. तेजतर्रार सीए का स्टूडेंट, झारखंड की पहली खोरठा फिल्म के निर्माता जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र में कई काम किए हैं. सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भारत सरकार का उपक्रम ISO ने इंटरनेशनल ग्लोबल अवार्ड से चंद्रवंशी दीपक नवीन को सम्मानित किया है. वे अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल अध्यक्ष और चंद्रवंशी विकास मंच के अध्यक्ष हैं. रामेश्वर राम रवानी, जय प्रकाश राम, प्रवीण रवानी, अभिषेक चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, बीरेंद्र राम, मनोहर राम राहुल चंद्रवंशी, महेश भारती, राजेंद्र वर्मा, प्रभात राम ने उन्हें बधाई दी है. इसे भी पढ़ें-प्रमोशन">https://lagatar.in/high-court-bans-reservation-in-promotion-resolution-of-year-2003-no-longer-effective/">प्रमोशन

में आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, वर्ष 2003 का संकल्प अब प्रभावी नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही