Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : शतचंडी महायज्ञ के लिए धन संग्रह हेतु रथ रवाना

Koderma : जयनगर प्रखंड अंतर्गत श्री श्री मां रथाही जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा सह हवनात्मक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. धन संग्रह के लिए रथ को रवाना किया गया. बता दें कि 24 फरवरी से 4 मार्च तक भव्य यज्ञ का आयोजन होगा. मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि 3 फरवरी को यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया जाएगा और 24 फरवरी को कलश यात्रा निकलेगी. यज्ञ 4 मार्च 2023 तक चलेगा और प्रत्येक दिन 5:30 बजे से 7 बजे महा आरती होगा. वहीं कथा रात्रि 11 बजे तक होगा. इसे भी पढ़ें बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-two-accused-arrested-in-broad-daylight-firing-case-in-laxmi-market/">बोकारो

: लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

भव्य होगा यज्ञ

उन्होंने कहा कि यज्ञ अयोध्या के आचार्य पंडित वीरेंद्र शास्त्री कराएंगे. जबकि प्रवचन अंतरराष्ट्रीय प्रवचनकर्ता प्रेम शंकर जी महाराज और पूजा देवी हेमलता शास्त्री तथा प्रभंजनानंद जी महाराज के द्वारा किया जाएगा. मौके पर अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव सुरेंद्र प्रसाद मोदी, सेवानिवृत्त शिक्षक, कोषाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, सह कोषाध्यक्ष राकेश साव, संरक्षक मणि कांत पांडेय, सनी दास, लक्ष्मण दास, उमाशंकर पासवान, कुंदन कुमार दास, सागर कुमार दास, सोनू कुमार दास, प्रकाश यादव, विकी कुमार, तारा देवी, कुमकुम देवी, द्वारिका पासवान, राज कुमार सिंह, लखन राणा, राजू साव, मनीष पासवान सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/target-to-connect-64-thousand-bjp-workers-from-dhanbad-gyan-ranjan/">धनबाद

से 64 हज़ार भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य : ज्ञानरंजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही