Search

 
 
 

कोडरमा : बच्चे की हत्या मामले का खुलासा, नाबालिग ही निकला हत्यारा

 
Koderma : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद से गुरुवार को एक बच्चा गायब हो गया था. बच्चे के पिता मदीना मस्जिद, जलवाबाद निवासी मो. रिजवान पिता स्व मो हनीफ ने कोडरमा थाना में आवेदन भी दिया था. उस बच्चे का 17 सितंबर को जलवाबाद के ही एक सुनसान घर में शव मिला. पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. गठित एसआईटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य के आधार पर दो नाबालिगों को हत्या के जुर्म में पकड़ा. दोनों नाबालिगों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि निर्माणाधीन मकान में ले जाकर अब्दुस समद उर्फ अलसमद की हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hall-of-district-chamber-meeting-traders-got-upset-as-soon-as-ssp-took-entry-made-big-claims/">धनबाद

: हाल जिला चैम्बर की बैठक का…एसएसपी के एंट्री लेते ही फुस्स हो गए व्यापारियों के बड़े-बड़े दावे

मामले की गहनता से जांच करने की मांग

वहीं बच्चे के परिजनों का कहना है कि आरोपी नाबालिग बच्चों का यह अकेले का काम नहीं है. उसके परिजन भी इसमें शामिल हैं. क्योंकि जिस तिरपाल से मेरे बच्चे को मार कर ढंका गया था उस तिरपाल का आधा टुकड़ा उस नाबालिग बच्चों के घर पर पाया गया है. साथ ही परिजनों ने यह भी बताया कि जिन नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया है उसमें से एक बच्चे के पिता के पास उस निर्माणाधीन घर का चाभी रहता है, जिसमें मेरे बच्चे का शव मिला है. इसलिए पुलिस अधीक्षक से हमारा निवेदन है कि इसकी जांच और भी गहनता से होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-cancer-victim-somri-birhorin-is-no-more-breathed-her-last-at-rims/">हजारीबाग

: नहीं रही कैंसर पीड़ित सोमरी बिरहोरिन, रिम्स में ली आखिरी सांस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही