Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : देवी-देवताओं के वेश में बच्चों ने लोगों का मन मोहा

Advertisement
Advertisement
Koderma : दुर्गापूजा को लेकर सेक्रेड हार्ट स्कूल में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मौके पर बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. अलग-अलग देवी-देवताओं के वेश में पहुंचे बच्चे आकर्षण का विशेष केंद्र थे. नर्सरी से क्लास 3 तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और वर्ग 4-5 के बच्चों के बीच श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें तनिष्का, अनुप्रिया, हर्षित, दिव्यांक, अपराजिता, श्रेयांश, सृष्टि, रागिनी, शिवांशिका को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला. जबकि वर्ग 6 से 8 के बच्चों के बीच आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिताओं में बेस्ट ड्रामेबाज का किताब सौरव रंजन, बेस्ट स्क्रिप्ट एंड डायलॉग का किताब सिमरन कुमारी, बेस्ट कॉस्टयूम के लिए नंदनी कुमारी को चुना गया. इसे भी पढ़ें-मद्रास">https://lagatar.in/madras-high-court-tells-stalin-government-presence-of-mosque-on-the-way-cannot-be-a-reason-to-stop-rss-march/">मद्रास

हाई कोर्ट ने स्टालिन सरकार से कहा, रास्ते में मस्जिद होना RSS का मार्च रोकने का कारण नहीं हो सकता…दी अनुमति

ओवरऑल आकाश हाउस विजेता बना

वहीं ओवरऑल आकाश हाउस विजेता बना. शिक्षिका रजनीबाला और अभिभावक रंजीता कुमारी ने संयुक्त रूप से निर्णायक की निभाई. कार्यक्रम सीसीए इंचार्ज हंसपाल राज की देखरेख में हुआ. कार्यक्रम में सौरव रंजन, कुणाल पांडेय, विकास कुमार, शुभम कुमार, साक्षी राज, वैष्णवी कुमारी, श्रुति कुमारी, आराध्या सिंह, एंजेल भारती, साक्षी कुमारी का शानदार प्रदर्शन रहा. कार्यक्रम का संचालन निशा कुमारी, खुशी कुमारी, आराध्या जायसवाल, ऋषिका कुमारी और बबली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने बच्चों के प्रस्तुतियों को सराहा और दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई दी. इस मौके पर विद्यालय के उपनिदेशक विनोद कुमार, शालू अरोड़ा, शशि राज, आशुतोष गौतम, जूनियर में कामिनी सहाय, सीमा जैन, अलका सिंह, दीक्षा सिंह, रंजीता कुमारी, स्वीटी सिन्हा, सपना शर्मा, सरोज पांडेय के अलावा अन्य शिक्षक और शिक्षक उत्तर कर में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-horrific-theft-at-agricultural-scientists-house-jewelery-worth-rs-20-lakh-and-cash-worth-rs-3-lakh-stolen/">रांचीः

कृषि वैज्ञानिक के घर भीषण चोरी, 20 लाख के गहने और 3 लाख कैश ले उड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही