Search

 
 
 

कोडरमा : राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

 
Jhumri Tilaiya:  गांधी स्कूल रोड स्थित आदर्श विद्यालय में शनिवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पहीr कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा के छात्राओं ने एक से एक बढ़कर आकर्षक राखी बनाकर शिक्षकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. इस अवसर पर निदेशक शीतल शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भाई और बहन का पवित्र रिश्ता का त्यौहार है. रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के बीच आपसी प्यार का पर्व है. पहले बहनें कच्चे धागे से अपने हाथों से राखी बनाया करती थी लेकिन आज के समय में बहने बाजार से आर्टिफिशियल स्टोन लगी राखी खरीद कर भाई के कलाई पर बांधती है. लेकिन सही मायने में देखा जाए तो राखी रक्षा सूत्र होता है. उन्होंने कहा कि स्वनिर्मित राखियों से भाई की कलाई को सजाने से प्रेम और प्यार की नींव और भी मजबूत होती है. इसे भी पढ़ें :रक्षाबंधन">https://lagatar.in/rakshabandhan-special-a-special-thread-of-brother-sister-love-is-being-prepared-in-hazaribagh/">रक्षाबंधन

 स्पेशल : हजारीबाग में भाई-बहन के स्नेह का विशेष धागा हो रहा तैयार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-26-at-20.45.18.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

राखी बनाओ प्रतियोगिता में शामिल हुए विद्यार्थी

राखी बनाओ प्रतियोगिता में मिष्टि कुमारी, पूजा कुमारी, आराध्या कुमारी, मानवी कुमारी, कृति, नंदिनी, आरती, सचिन, सुधांशु, मनीष, प्रतीक, वैभव, सौरभ, अंशुमन, आर्यन सहित कई बच्चों ने आकर्षक राखियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किय. प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षिका नसीब खान, अंजली कुमारी, बिपाशा कुमारी, भाव कुकल, आलिया परवीन का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-operation-of-the-child-of-sacred-heart-school-lasted-for-six-hours-the-condition-is-still-critical/">रांची

: सेक्रेड हार्ट स्कूल की बच्ची का छह घंटे चला ऑपरेशन, स्थिति अब भी गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही