Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सीआईएसएफ ने मनाया अपना 54वां स्थापना दिवस

Koderma : केटीपीएस सीआईएसफ कॉलोनी के सामने स्थित मैदान में सीआईएसएफ ने अपना 54वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीवीसी के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान दिलीप कुमार सिंह मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान जवानों ने आकर्षक परेड पेश किया तथा मॉक ड्रिल भी किया. परेड का नेतृत्व अग्नि शाखा के निरीक्षक एमके शर्मा ने किया. मौके पर मुख्य अभियंता श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्र की संपत्ति व औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा में सीआईएसएफ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. इनकी सेवा महत्वपूर्ण है. इस दौरान उन्होंने परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत करने वाली बालिका व उसके परिजनों को भी पुरस्कृत किया गया. मौके पर सीआईएसएफ के एसी अरविंद कुमार, डीवीसी के सीएस रामप्रवेश सिंह, उप मुख्य अभियंता प्रवीण चंद्रा, विनोद राय, सुधीर कुमार व्यास, एसी प्रवीण कुमार,  प्रभात कुमार, रवि कुमार, सीआईएसफ निरीक्षक एनके शर्मा, एके उपाध्याय, सूचना प्रभारी अरुण कुमार, प्रभु सिंह सहित भारी संख्या में सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पुराने">https://lagatar.in/change-of-old-and-new-smart-meters-electricity-consumers-facing-reading-and-billing-problems/">पुराने

और नए स्मार्ट मीटर का फेर : रीडिंग और बिलिंग समस्या से जूझ रहे बिजली कंज्यूमर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही