Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पहलवानों के समर्थन में उतरा सीटू और किसान सभा, बनाई मानव श्रृंखला

Koderma : बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को दिल्ली में संघर्ष कर रहे पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया सहित अन्य पहलवानों के समर्थन में सीटू और किसान सभा उतर आया है. झुमरीतिलैया झंडा चौक के समीप ओवरब्रिज पर सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा और दलित शोषण मुक्ति मंच ने मानव श्रृंखला बनाई. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, सहिया, सेविका और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यक्रम को सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव असीम सरकार, दलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास, निर्माण कामगार यूनियन के सचिव प्रेम प्रकाश, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, सहिया संघ की पिंकी देवी ने सम्बोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि देश को गौरवांवित करने वाली पहलवान बेटियां का वे लोग समर्थन करते हैं. यौन शोषण करने वाले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा के बाहुबली सांसद बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-modi-government-has-done-many-historical-works-in-the-interest-of-the-country-ravindra/">बेरमो

: मोदी सरकार ने देशहित में कई ऐतिहासिक कार्य किये : रविन्द्र

बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ राष्ट्रपति के पद का अपमान कर नए संसद भवन का उदघाटन हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ उसी दिल्ली में यौन शोषण के खिलाफ लड़ रही पहलवान बेटियों को दिल्ली पुलिस घसीट रही थी. महीनों से जंतर-मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के धरना स्थल पर लगे टेंट का उजाड़ा जा रहा था. यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक दोषी बाहुबली सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jdu-will-oust-the-ruling-government-at-the-center-in-2024-lok-sabha-elections-ashok-chaudhary/">आदित्यपुर

: 2024 लोकसभा चुनाव में जेडीयू केंद्र की सत्तासीन सरकार को करेगी बेदखल : अशोक चौधरी

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में वर्षा रानी, नागेश्वर दास, शम्भू पासवान, सीता देवी, शैबुन निशा, गायत्री, वैजन्ती, पुनम, किरण, लीलावती, शांति, रेखा, पिंकी, उषा, राधा, किरण, मंजू, नीतू, चम्पा, चिंता, उमा, गीता, रूपा, पुजा, पुष्पांजलि, बैजयंती, सुशीला, कलावती, उर्मिला, सुनीता, किरण, सुरेश कुमार, रंजीत राम, सतीश कुमार, सियाराम, सुनील राम, पवन आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही